प्राइवेसी पॉलिसी
अंतिम अपडेट: 8 मई 2026
1. हम कौन हैं
फास्टकाम कम्प्यूटर एंड प्रिंटिंग प्रेस करजाईन बाजार, सुपौल, बिहार में प्रिंटिंग, ऑनलाइन फॉर्म, PVC कार्ड, A4 फोटो प्रिंट, स्कैन, प्रिंट आउट और संबंधित सेवाएं देता है।
2. हम कौन सी जानकारी लेते हैं
ऑर्डर या संपर्क के लिए आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता, सेवा की जानकारी, अपलोड की गई फोटो/फाइल, भुगतान संदर्भ और आपका संदेश लिया जा सकता है।
3. जानकारी का उपयोग
- आपका ऑर्डर पूरा करने के लिए।
- डिलीवरी, डिजाइन या सपोर्ट के लिए आपसे संपर्क करने के लिए।
- रसीद, हिसाब और ग्राहक सेवा रिकॉर्ड रखने के लिए।
4. भुगतान
Online payment PhonePe secure checkout के माध्यम से पूरा होता है। हम card PIN, UPI PIN, CVV या बैंक पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी अपने server पर store नहीं करते।
5. अपलोड फाइल
अपलोड की गई फोटो या डिजाइन केवल आपके काम/प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल होती है। कृपया वही फाइल अपलोड करें जिसे प्रिंट कराने का अधिकार आपके पास हो।
6. जानकारी साझा करना
हम आपकी निजी जानकारी बेचते नहीं हैं। जरूरत होने पर केवल ऑर्डर, डिलीवरी या कानूनी कारणों से सीमित जानकारी सेवा प्रदाता या डिलीवरी पार्टनर से साझा की जा सकती है।
7. डिलीवरी
ऑर्डर कन्फर्म होने के बाद उत्पाद सामान्यतः 5-7 दिनों में डिलीवर किए जाएंगे। उत्पादन, मौसम, छुट्टी या डिलीवरी सेवा के कारण समय बदल सकता है।
8. संपर्क
प्राइवेसी से जुड़े सवाल के लिए 7903486373 पर कॉल करें या info@fastkaam.com पर ईमेल करें।